इस्लामाबाद (वीएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को 9 अप्रैल यानी कल शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ेगा। 5 जजों की लार्जर बेंच ने एकमत से नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर के उस फैसले को असंवैधानिक ठहराया, जिसमें विपक्ष के लाए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किया गया था। लेकिन इमरान ने अंतिम गेंद तक लड़ने का ऐलान करते हुए आज शाम देश को संबोधित करने की बात कही है।