रायपुर (वीएनएस)। रायपुर की एण्टी क्राईम और सायबर यूनिट ने गंज थाना क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन में गेट नंबर-1 के पास एक व्यक्ति को आईपीएल मैच के दौरान ऑन-लाईन सट्टा संचालित करते गिरफ्तार किया। एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट व थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबीर के बताये स्थान में जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा। टीम के सदस्यों को पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल भट्ट नंदनी जिला दुर्ग का निवासी बताया। टीम के सदस्यों ने आरोपी के पास से 1 नग मोबाईल फोन, नकदी 15,700/- रूपये और सट्टा का हिसाब जप्त किया है।