नारायणपुर में सीएम ने की बड़ी घोषणाएं...

Posted On:- 2022-04-08



नारायणपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री शुक्रवार को नारायणपुर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने नारायणपुर में विकास की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। घोषणाओं सीएम ने नारायणपुर परिसर मैदान में आउटडोर खेल गतिविधियों के लिए सर्व सुविधायुक्त स्टेडियम निर्माण के लिए राशि 257.00 लाख रू. की स्वीकृति, नारायणपुर बंगलापारा में सर्वसुविधायुक्त फुटबाल स्टेडियम के लिए निर्माण राशि 35.00 लाख रू. की स्वीकृति, जिले में 100 घोटुल निर्माण/उन्नयन कार्य के लिए राशि 10 करोड़ रू. की स्वीकृति, छोटेडोंगर में नवीन शासकीय महाविद्यालय स्थापना की स्वीकृति, छोटेडोंगर में 18गढ़ हल्बा समाज भवन के निर्माण के लिए राशि 50.00 लाख की स्वीकृति, कोहकामेटा में सर्व समाज के लिए सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए राशि 50.00 लाख की स्वीकृति, सोनपुर शासकीय माध्यमिक शाला के हाई स्कूल में उन्नयन की स्वीकृति, ओरछा में पेयजल सुविधा के विस्तार के लिए वॉटर हेड टैंक निर्माण की स्वीकृति हेतु राशि 50.00 लाख रू., ओरछा विकासखण्ड मुख्यालय में सर्व सुविधायुक्त मिनी स्टेडियम का निर्माण के लिए राशि 45.00 लाख रू. की स्वीकृति और शासकीय जिला अस्पताल नारायणपुर का नाम स्व. बद्रीनाथ बघेल, पूर्व विधायक नारायणपुर के नाम से घोषित करने की स्वीकृति दी है।