सीएम ने नारायणपुर में लॉन्च मावली ब्रांड

Posted On:- 2022-04-08



नारायणपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री ने नारायणपुर प्रवास के दौरान महिला समूह की तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए मावली ब्रांड लांच किया। महिला स्व सहायता समूह की 340 महिलाओं की तरफ से तैयार उत्पादों की बिक्री मावली ब्रांड से सी-मार्ट द्वारा की जाएगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने महिला समूहों की आजीविका में वृद्धि के लिए महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को 12 ई-रिक्शा प्रदान किया। ई-रिक्शा के मिल जाने से महिला समूह को उत्पादित सामानों के परिवहन में समस्या नही आएगी, वे आसानी से सामानों की सप्लाई दूर दराज तक कर पाएंगी।