रायपुर (वीएनएस)। राजधानी के सभी गौठानो में गौठान पहुंच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज धरसीवां विकासखंड के ग्राम पंचायत बरबंदा के गौठान में क्षेत्र की विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा पहुंची उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और गौठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।
गौठान में गौ माता की पूजा कर नारियल ,चना और गुड़ खिलाया गया। विधायक शर्मा ने गौठान में उपलब्ध संसाधनों की स्थिति और स्व सहायता समूह की महिलाओं की आयमूलक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से बात भी की। उन्होंने गौठान में चारे और पानी की उपलब्धता ,गोबर खरीदी बिक्री ,वर्मी कंपोस्ट निर्माण और स्व सहायता समूह की महिलाओं से निर्मित उत्पादों की जानकारी भी ली। गौठान समिति के अध्यक्ष रामाधार नायक ने बताया कि सखी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने वर्मी कंपोस्ट, मां गौरी समूह से मुर्गी पालन ,मां वैष्णो देवी समूह से बकरी पालन ,जय सतनाम समूह से बकरी पालन ,मौली माता समूह से दिया निर्माण से अंकुर स्व सहायता समूह ने मशरूम का उत्पादन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पानी की समस्या और गौठान में आहता निर्माण और स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए शेड निर्माण आदि की समस्या से अवगत कराया गया। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित की जा रही है। आज वर्तमान परिस्थिति में स्व सहायता समूह की महिलाएं गौठानो से जुड़ कर रोजगार प्राप्त की है ।आय का एक निश्चित जरिया भी उनके लिए बना है। जिससे महिलाएं सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। सरकार अपनी सभी वादा पूरा कर रही है जिससे लोग संवृद्ध हो रहे हैं और लोगों के घरों में खुशहाली आ रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ,जनपद अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती, उपाध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा ,सरपंच जितेंद्र पटेल ,उपसरपंच राजेश वर्मा, शिव कुमार वर्मा ,पुष्पा वर्मा, चित्ररेखा, हेमा बांधे, मीना बघेल ,भारती वर्मा ,माया गजेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्ग्रामीण जन उपस्थित थे।