भूपेश ने गरीबों का मकान लौटाकर किया महापाप : डॉ. रमन

Posted On:- 2022-04-08



खैरागढ़ (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ सीट पर चल रहे विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान में शुक्रवार को मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह शामिल हुए। इस दौरान पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह भी मौजूद हैं।

सभा में डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार पर जमकर तंज कैसा। डॉ. रमन ने कहा, भूपेश बघेल सरकार केंद्र सरकार से मिले 12 लाख मकानों को लौटा दिया, ये महापाप है। उन्होंने कहा, जब पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में विकास हो सकता है तो छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं हो सकता। इस दौरान भूपेश बघेल के खिलाफ कई नारे लगवाए। उन्होंने कहा, बेरोजगारी भत्ता कांग्रेस ने सर्कार में आने के बाद नहीं दिया। किसानों को 2 साल का बोनस देने का वादा किया था वो भी सरकार ने नहीं दिया।