नारायणपुर (वीएनएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शुक्रवार को नारायणपुर आगमन पर बालक हाईस्कूल मैदान में आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान जिले के स्थानीय कलाकारों ने परम्परागत आदिवासी संस्कृति को प्रदर्शित करते नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर बस्तर सांसद दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक चन्दन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी सहित आईजी सुंदरराजन पी, कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, सहित अन्य अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।