महासमुंद (वीएनएस)। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि खैरागढ़ के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत तय है। खैरागढ़ की जनता प्रदेश सरकार के कार्यों पर मुहर लगाएगी और छत्तीसगढ़ में अब तक की विधानसभा में कांग्रेस की सबसे अधिक सीटें रहेगी।
विधायक चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़वासियों को जिले के रूप में एक तोहफा प्रदान किया है जिसकी प्रतीक्षा खैरागढ़ के लोग काफी लंबे समय से कर रहे थे। जिला बनते ही तेजी खैरागढ़ का तेजी के साथ विकास होगा। साथ ही साथ लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ की जनता प्रदेश सरकार की योजनाओं पर एक बार फिर मुहर लगाएगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के पश्चात नगर निगम ,नगर पंचायत, नगर पालिका एवं उपचुनाव हुए जिसमें लोगों ने कांग्रेस को एकतरफा चुना है ,इससे साफ पता चलता है।
कि प्रदेश सरकार ने संचालित योजनाएं को लोगों ने स्वीकार किया है और अपनी सहमति प्रदान की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार के बनते हैं कर्जा माफी ,किसान न्याय योजना ,मजदूर न्याय योजना, पेंशन बहाली, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि ,विकास कार्यों के लिए राशि में वृद्धि सहित कई कार्यों को सहमति प्रदान की है जिसका असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ की जनता इस बार कांग्रेस को जिताकर और प्रदेश सरकार के कार्यों पर मुहर लगाएगी।