अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त और विकास निगम ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति-जनजाति के बेरोजगार युवाओं को ऋण और अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। संबंधित विभाग ने जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को अधिकतम 2 लाख रुपये का ऋण और 10 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है।
उक्त जानकारी देते हुए अंत्यावसायी सहकारी वित्त और विकास निगम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.आर. तिग्गा ने बताया कि सरगुजा जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य में से 33 प्रतिशत महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाना है। जिले के हितग्राहियों का चयन करते समय 20 प्रतिशत कृषि और भूमि विकास, 10 प्रतिशत लघु और कुटीर उद्योग, 10 प्रतिशत परिवहन और 60 प्रतिशत सेवा क्षेत्र में लाभान्वित किया जाना है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले के हितग्राहियों को हेयर कटिंग सैलून, ब्यूटी पार्लर, चाय नाश्ता कैंटिंग, लॉड्री कार्य, रफूगिरी और रंगाई, घड़ी साज, विद्युत यंत्र सुधारक, साईकिल और ऑटो मरम्मत आदि व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में विभागीय योजना का लेने के इच्छुक हितग्राहियों को जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति का सदस्य होना जरूरी है। उन्हें उपरोक्त में से किसी व्यवसाय के लिए दो प्रति में आवेदन प्रस्तुत करना होगा।