कोण्डागांव (वीएनएस)। जिला कार्यालय से विज्ञापित रिक्त सहायक ग्रेड- 3 के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का कौशल परीक्षा 13 अप्रैल और आवश्यकता पड़ने पर 14 अप्रैल को ली जाएगी ।
कौशल परीक्षा के लिए पात्र 84 अभ्यर्थियों की सूची रोल नम्बर सहित जारी की गई है। जिसका अवलोेकन जिले के वेबसाइट www.kondagaon.gov.in पर किया जा सकता है। कौशल परीक्षा पात्रता और मापदण्ड और परीक्षा केन्द्र और समय की जानकारी विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग के वेबसाइट www.jssbbastar.cgstate.gov.in पर है।