आदिमानव जैसी जिन्दगी जीने के लिए मजबूर है राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र

Posted On:- 2022-04-08



सरगुजा (वीएनएस)lजिले के मैनपाट ब्लॉक के पखनाढोढ़ी क्षेत्र में 1 दर्जन से अधिक राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र  परिवार रहते है l विडंबना है कि हम तो डिजिटल दुनिया में जी रहे हैं और यह राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले संरक्षित जाति पंडो आज भी आदिमानव जैसी जिंदगी जी रहे हैंl यह सड़क पानी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर आग डिबरी और डोली के सहारे अपना जीवनयापन करते आ रहे हैं मूलभूत सुविधाओं से यह कोसों दूर है l यही वजह है कि इनके बच्चे आग की  रोसनी के सहारे पढ़ने को मजबूर है l  ऐसी बात नहीं है कि इन लोगों ने अपनी समस्या की गुहार लेकर कहीं नहीं गए l यह हर समय जनप्रतिनिधि अधिकारी सभी से गुहार लगाते रहे  हमें भी आम लोगों की जिंदगी जीने के लिए सुविधा प्रदान की जाए l  परंतु सिर्फ इन्हें आश्वासन ही मिलता रहा और इनके साथ वोट बैंक की राजनीति होती रही इन्हें चुनाव के वक्त प्रतिनिधि आकर बड़े-बड़े वादे कर वोट बटोर दे रहे और वादाखिलाफी करते रहे जिसका खामियाजा आज इन्हें आदिमानव की जिंदगी जी कर भुगतना पड़ रहा है l

 आज भी ऐसे कई गांव है जहां के लोग अपनी बदहाली में जी रहे है l जहां सड़क नहीं, पानी नहीं, बिजली नहीं जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए एक दर्जन से अधिक राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र जिला प्रशासन वह सरकार से गुहार लगाकर अब थक चुके हैं और ना ही इनका कोई सुनने वाला है l  यही वजह है कि यहां के ग्रामीण जैसे तैसे अपना जीवनयापन कर रहे हैं तो वही बच्चों को किसी तरह आग जलाकर  उसके रोशनी में अपने बच्चों को पढ़ा रहे है ताकि इनका भविष्य उज्ज्वल हो सके l

 जिला कलेक्टर संजीव कुमार झा के संज्ञान लेते हुए कहा कि सरगुजा जिले में जहां भी बिजली की समस्याएं है l  उन क्षेत्रों का शिविर के माध्यम से तत्काल निराकरण किया जा रहा है l  रही बात मूलभूत सुविधाओं की तो उसे भी उस क्षेत्र के अधिकारियों को भेज कर दिखवाया जायेगा और ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने की पूरी कोशिश की जाएगी lबहरहाल इस देश का भविष्य नन्हे बच्चों की शिक्षा से तय होता है l  लेकिन सरगुजा जिले के कई ऐसे गांव हैं जहां आज भी बच्चें आग जलाकर या मिट्टी तेल से बने दिए से पढ़ने की मजबूरी हो गई है l