कोरबा (वीएनएस)। मयंक विश्वकर्मा के नवभारत राष्ट्रीय ग्यानपीठ पूना में सफलतापूर्वक 20 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मयंक विश्वकर्मा को विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित उपलब्धियों के आधार पर नवभारत राष्ट्रीय ग्यानपीठ ने नेशनल रिकॉर्ड होल्डर प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया है। सम्मान समारोह में मयंक के साथ देश के अनेक बुद्धि जीवी हेड मास्टर, स्कूल प्रोफेसर, टीचर्स, नारी शक्ति , उद्धमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रतिभाशाली बच्चों और बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर्स को भी सम्मानित किया गया।