सडक हादसे में युवक की मौत

Posted On:- 2022-04-08



कोरबा (वीएनएस)। जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत परला मे पिकअप और सुपर एक्सल बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद गाड़ी में आग लगने से वाहन चालक की मौत हो गई। हादसा बांगो थाना अंतर्गत ग्राम परला में हसदेव पुल के पास गुरुवार शाम 7-8 बजे के मध्य का बताया जा रहा है। हादसे के बाद सुपर एक्सल और पिकअप में आग लग गई। बाइक चालक मृतक की पहचान कोरबी चौकी अंतर्गत खड़फ़ड़ीपारा निवासी प्यारे लाल के रूप में हुई है। वहीं पिकअप के चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। घटना की सूचना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।