बाल संरक्षण व किशोर सशक्तिकरण विषय पर हुआ प्रशिक्षण

Posted On:- 2022-04-08



कांकेर (वीएनएस)। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला व बाल विकास की अध्यक्षता में दो दिवसीय जिला संसाधन समूह का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कायर्शाला में विषय विशेषज्ञों की ओर से बाल विवाह रोकथाम व किशोर सशक्तिकरण से संबंधित विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गईं।

प्रशिक्षण में महिला व बाल विकास, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज, समाज कल्याण, कौशल विकास व श्रम विभाग के दो-दो अधिकारी-कमर्चारी को चयनित कर उन्हें जिला संसाधन समूह के रूप में प्रशिक्षित किया गया। ये सभी अधिकारी-कमर्चारी प्रशिक्षित होकर अपने विभाग के संबंधित लोगों को प्रशिक्षित करेंगे साथ ही विभागीय योजनाओं के साथ किशोर सशक्तिकरण का प्रचार-प्रसार भी आमजन तक करेगें। प्रशिक्षक के रूप कार्यक्रम अधिकारी मनीष रंजन, रीना लारिया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला समन्वयक सी-3 कोमल लहरे व दंतेवाड़ा जिला समन्वयक सी-3 विनोद साहू ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी-कमर्चारी प्रतिभागी के रूप में सम्मलित हुए।

प्रशिक्षण में बाल संरक्षण व किशोर सशक्तिकरण से संबंधित विषय जैसे बाल विवाह, किशोरावस्था, किशोर सशक्तीकरण आदि बिन्दुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में दिलीप सरवटे राज्य प्रमुख सी-3 सहित चित्रा वर्मा, ममता प्रसाद, डां. हेमंत नाग प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए।