बलौदाबाजार (वीएनएस)। जिला प्रशासन की ओर से शुरू की गई गौठान चौपाल कार्यक्रम के तहत पहले दिन कलेक्टर डोमन सिंह ने कसडोल विकासखंड अंतर्गत अंतिम वनांचल गांव ब्लदाकछार के गौठान में पहुंचकर विभिन्न कार्यो का जायजा लिया। मौके पर गौठान में कार्य कर रही विशेष पिछड़ी जनजाति की कमार महिलाएं बांस की विभिन्न कलाकृतियां बना रही थी। कलाकृतियां बेहद ही आकर्षक बने थे जिसे देखकर कलेक्टर डोमन व डीएफओ के आर बढ़ई बेहद गदगद हो गये।
कलेक्टर ने उपस्थित महिला स्व सहायता समूह व ग्रामीणों से बातचीत कर राज्य सरकार की ओर से संचालित हो रहे विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल किया। कलेक्टर ने पूछा कि आप के गांव में कितने कमार है, जिस पर उन्होंने बताया कि 22 परिवार लगभग 150 से 250 लोग निवास करते है, इसके अतिरिक्त आसपास के गांव अवराई एवं सुकदा में भी कमार परिवार निवासरत हैं। मौके पर हंस वाहिनी महिला स्व सहायता समूह से जुड़े फुलेश्वरी कमार ने बताया कि हमें बांस की उपलब्धता,जाति प्रमाणपत्र बनाने में बड़ा समस्या होता है। साथ ही वर्किग सेड नहीं होने से कार्य का विस्तार नहीं हो पाता है। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल मौके पर गौठान में वर्किंग शेड व पशु शेड स्वीकृत करनें के निर्देश पंचायत विभाग के अधिकारियों को दिए है।
बाड़ी विकास के तहत पोषण वाटिका को जल्द ही प्रारंभ करनें के निर्देश दिए हैं। साथ ही जाति प्रमाण पत्रों के लिए विशेष शिविर हम गांव में ही आयोजित करैंगे। इसके अतिरिक्त बांस की उपलब्धता सम्बंधित समस्या के समाधान के लिए डीएफओ को निर्देशित किया गया। इस दौरान उन्होंने वर्मी उत्पादन,टांका की उपलब्धता,पानी की व्यवस्था, चारे व चारागाह आदि का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने रामवनगमन पर्यटन परिपथ के तहत ब्लदाकछार में चिंहाकित प्रवेश द्वार माँ कौशल्या वाटिका के लिए चिंहाकित स्थलों का अवलोकन किया।
रामवनगमन पर्यटन परिपथ के तहत नारायणपुर, ब्लदाकछार व तुरतुरिया पहुंचकर विकास कार्यो के लिए चिंहाकित स्थानों का लिया जायजा : कलेक्टर ने 5वीं शताब्दी में बने शिव मंदिर को देखकर वास्तुकला की प्रशंसा की उन्होंने कहा नारायणपुर में पर्यटन की सुविधा का जल्द ही विस्तार करेंगे। गार्डन के स्वरूप को भी बदलेंगे। इसके लिए गार्डन में उद्यानिकी विभाग की ओर से नसर्री, झूला, सीमेंट का कुर्सिया, 2-3 पैगोड़ा जल्द ही बनाया जाएगा। साथ ही मुख्य मार्ग में ग्राम बगार में एक बड़ा गेट मन्दिर के समान डिजाइन में बनाए जाएगा। उन्होंने इस दौरान वनविभाग की ओर से बनाये गए तटबंध का भी अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने तुरतुरिया पहुंचकर वाल्मिकी आश्रम का अवलोकन कर तुरतुरिया में वन विभाग की ओर से तैयार कर रहे विभिन्न17 कार्यो का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त जिसमें इन्त्रपरतेशन सेंटर, पार्किंग, एनिकट,4 सोलर टंकी, फेसिंग, सीसी रोड व दुकानें प्रमुख रूप शामिल है।
इसके अतिरिक्त ग्राम के सरपंच पुष्पा ठाकुर और अन्य ग्रामीणों के अनुरोध पर व्यवस्था सुधार के लिए वन चेतना केंद्र के नाम से गार्डन, किचन शेड, पूजा के लिए अन्य शेड, पुजारियों केलिए ऊपर टॉयलेट अन्य कार्य शामिल है। इसके लिए ट्रस्ट निर्माण व सफाई के अतिरिक्त व्यवस्था के निर्देश कलेक्टर ने दिए है। उन्होंने क्रेडा विभाग के अधिकारियों को ग्राम बभरा व भिभोरी में लाइट की व्यवस्था को दुरस्त करनें के निर्देश दिए है। इस मौके पर डीएफओ के आर बढई, जनपद पंचायत सीईओ हरिशंकर चौहान, एपीओ नरेगा के के साहू, एनआरएलएम मुरली यदु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कमर्चारी गण उपस्थित थे।