मंत्रियों के स्वेच्छानुदान मद से 91 हितग्राहियों को 5 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

Posted On:- 2022-04-08



जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। वित्तीय वर्ष 2021-22 में 02 मंत्रियों के स्वेच्छानुदान मद से जिले के 91 हितग्राहियों को 05 लाख रुपए सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जय सिंह अग्रवाल राजस्व व आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) और अमरजीत भगत मंत्री, खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण योजना आर्थिक व सांख्यिकी, संस्कृति ने अपने स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि स्वीकृत की है।