दंडाधिकारी जांच में अभिकथन के लिए उपस्थित होने की सूचना

Posted On:- 2022-04-08



बीजापुर (वीएनएस)। जिले के गंगालूर थाना अंतर्गत गोटपल्ली-पिडिया के समीप 18 जनवरी 2016 को पुलिस बल व नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ हुई थी। उक्त घटना के दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए गए हैं। इस घटना में मृतक के परिजन उईका सुकलू पिता मासा साकिन गोटपल्ली व शव सुपुदर्नामा साक्षी ओयाम लखमू तथा गोलापल्ली सुकमा निवासी सोढ़ी लिंगा पिता सोढ़ी हिड़मा को न्यायालय अनुविभागीय दंडाधिकारी बीजापुर के समक्ष अभिकथन के लिए 25 अप्रैल 2022 को उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।