रायपुर (वीएनएस)। रायपुर को पॉलीथिन मुक्त बनाने निरंतर प्रयास जारी है। इसी प्रयास के तहत शास्त्री बाजार के फूड बैंक की स्थापना की गई है, जहां 1 किलोग्राम पॉलीथिन के एवज में नागरिकों को एक प्लेट नाश्ता उपलब्ध कराने की सुविधा है। महापौर एजाज ढेबर ने शुक्रवार को इस फ़ूड बैंक का उद्घाटन किया। जान्हवी महिला स्वसहायता समूह द्वारा संचालित इस फ़ूड बैंक में एक किलो पॉलीथिन लाने पर तत्काल एक प्लेट नाश्ता उपलब्ध करवाया जायेगा।
महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि ऐसी व्यवस्था रायपुर में पहली बार शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ में यह व्यवस्था केवल अंबिकापुर में थी। इसेक बाद अब यह व्यवस्था रायपुर में भी शुरू हुई है।