ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या न हो : कलेक्टर

Posted On:- 2022-04-08



बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर महोबे ने कहा कि जिले में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या न हो। किसी भी प्रकार की समस्या पर उसका तत्काल निदान किया जाएं। जिला स्तर व विकासखंड स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम नियमित संचालित रहे। कलेक्टर महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन तथा नगरीय निकायों के अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी ग्रामों व नगरीय निकायों में हैंडपम्प व बोर चालु हालत में रहे। ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों में पेयजल समस्या की शिकायतों व निराकरण संबंधी पंजी संधारित किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में लू और जल जनित संक्रामक रोगों से बचाव व रोकथाम के लिए मुनादी कराएॅ तथा जनजागरूकता लाएॅ। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में लू और जल जनित रोगों से बचाव केलिए पर्याप्त मात्रा में दवाईयॉ तथा ओ.आर.एस. पैकेट का भंडारण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के जलाशयों में जल की उपलब्धता की जानकारी ली और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कायर्पालन अभियंता ने बताया कि पेयजल की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तर तथा विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड बालोद में स्थापित किया गया है, जिसके प्रभारी के.के. लिमजे सहायक अभियंता (मोबाईल नम्बर 9406207430) हंै। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड डौण्डी केलिए प्रभारी नितिन ठाकुर सहायक अभियंता (मोबाईल नम्बर 8878070001), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड बालोद केलिए प्रभारी के.के. लिमजे सहायक अभियंता (मोबाईल नम्बर 9406207430) और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड गुण्डरदेही केलिए प्रभारी कुंदन राना सहायक अभियंता (मोबाईल नम्बर 8839095081) है।

उन्होंने बताया कि बालोद विकासखंड प्रभारी योगेश्वरी जोशी (मोबाईल नम्बर 9753032694), गुरूर विकासखंड प्रभारी चन्द्रहास नागवंशी (मोबाईल नम्बर 9424135918), डौण्डी विकासखंड प्रभारी अनुज भुआर्य (मोबाईल नम्बर 9425200867), डौण्डीलोहारा विकासखंड प्रभारी तेजराम सिन्हा (मोबाईल नम्बर 8085954233) और गुण्डरदेही विकासखंड प्रभारी के.के. कोल्हे (मोबाईल नम्बर 9893741876) व राजेश हिरकाने (मोबाईल नम्बर 9584066771) है।

कायर्पालन अभियंता धनंजय ने बताया कि उपरोक्त प्रभारियों से दर्शाए गए नंबर पर संपर्क न होने की स्थिति में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड बालोद के कार्यालय फोन नम्बर 07749-223945 पर संपर्क किया जा सकता है। बिगड़े हैंडपंप की सूचना जनसाधारण की ओर से टोल फ्री नम्बर 18002330008 पर दी जा सकती है। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कायर्पालन अधिकारी डॉ.रेणुका श्रीवास्तव, ए.डी.एम. भूपेन्द्र अग्रवाल, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कायर्पालन अधिकारी हेमंत ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर अमित श्रीवास्तव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कायर्पालन अभियंता आर.के. धनंजय, जल संसाधन विभाग के अधिकारी सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कायर्पालन अधिकारी और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आदि मौजूद थे।