सड़क हादसे में एक युवक की मौत

Posted On:- 2022-04-08



कोरबा (वीएनएस)। जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत परला मे पिकअप और सुपर एक्सल बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में गाड़ी में आग लगने से एक्सल वाहन के चालक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हदसा हसदेव पुल के पास गुरुवार शाम 7-8 बजे के मध्य का बताया जा रहा है। हादसे के बाद सुपर एक्सल और पिकअप में आग लग गई। बाइक चालक मृतक की पहचान कोरबी चौकी अंतर्गत खड़फ़ड़ीपारा निवासी प्यारे लाल के रूप में हुई है। वहीं पिकअप के चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। घटना की सूचना परपुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को  पोस्टमार्टम भेज दिया गया।