धान उपार्जन केन्द्रो में शेष धान का उठाव तीन दिवस में करें : कलेक्टर

Posted On:- 2022-04-08



बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर महोबे ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में शेष धान का उठाव तीन दिवस में करें। कलेक्टर महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गए धान के शतप्रतिशत उठाव के संबंध में निर्देशित कर रहे थे।

खाद्य विभाग के नोडल अधिकारी व संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान ने बताया कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान में से 99.55 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कायर्पालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, ए.डी.एम. भूपेन्द्र अग्रवाल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के मुख्य कायर्पालन अधिकारी, खाद्य अधिकारी, उप संचालक सहकारिता, जिला विपणन अधिकारी, सीसीबी के नोडल अधिकारी आदि मौजूद थे।