बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर ने जिले के सर्व कार्यालय प्रमुख व विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का जिला भ्रमण कार्यक्रम व शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वयन तथा ग्रीष्मकाल में पेयजल व अन्य आवश्यक व्यवस्था की जानी है। तद अनुसार वांछित व्यवस्था किए जाने व जानकारी शासन को समयावधि में भेजने के लिए अधिकारी, कमर्चारियों को निर्देशित किया गया है, कि वे कलेक्टर की पूर्व अनुमति के बिना अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे और न ही मुख्यालय से बाहर रहेंगे।