ग्राम जुनवानी में नहीं किया जा रहा मुरूम का अवैध उत्खनन

Posted On:- 2022-04-08



बालोद (वीएनएस)। जिले के डौण्डी तहसील के ग्राम पंचायत भर्रीटोला के आश्रित ग्राम जुनवानी में बिना लीज के मुरूम खनन की शिकायत पर तत्काल जांच कराया गया। सहायक खनि अधिकारी प्रवीण चन्द्राकर ने बताया कि शिकायत की जांच खनिज अमले की ओर से तत्परता से किया गया तथा मौका जांच में ग्राम पंचायत भर्रीटोला व आश्रित ग्राम जुनवानी के सरंपच, उप सरपंच व पंचो के साथ स्थल निरीक्षण किया गया। सरपंच व ग्रामवासियों की ओर से बताया गया कि यहां पर किसी भी प्रकार का मुरूम का अवैध उत्खनन नहीं किया जा रहा है।