बाल विवाह की रोकथाम व त्वरित कायर्वाही केलिए बनाया गया कंट्रोल रूम

Posted On:- 2022-04-08



जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर के निर्देशन में आगामी 10 अप्रैल को रामनवमी व 03 मई 2022 को अक्षय तृतीया को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम अधिकारी महिला व बाल विकास विभाग की ओर से जिले में बाल विवाह की पूर्णत: रोकथाम व त्वरित कायर्वाही केलिए कंट्रोल रूम का निर्माण और टास्क फोर्स का गठन कर विभिन्न पालियों में अधिकारी कमर्चारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जिसके अंतर्गत 10 अप्रैल व 03 मई को सुबह 7.30 से 12.30 बजे तक कम्प्यूटर आॅपरेटर सतेंद्र सिंह मोबाईल नंबर 9340113166 व डाटा एनालिस्ट राखी चंचल मोबाईल नंबर 7000967846 की ड्यूटी निर्धारित की गई है। इसी प्रकार दोपहर 12.30 से शाम 5.30 बजे तक जिला बाल संरक्षण अधिकारी चंद्रशेखर यादव मोबाईल नंबर 7489888808 व कम्प्यूटर आॅपरेटर आशुतोष कुमार सोनी मोबाईल नंबर 8770760781 की ड्यूटी, शाम 5.30 से रात 10.30 बजे तक कम्प्यूटर आॅपरेटर भोजराम दिवाकर मोबाईल नंबर 9340775265 व लेखापाल आशीष कुमार गुप्ता मोबाईल नंबर 7987993030 व रात 10.30 से सुबह 7.30 बजे तक भृत्य मेरी पुष्पा तिर्की मोबाईल नंबर 8458978123 व भृत्य सरिता भगत मोबाईल नंबर 7828870552 की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कमर्चारियों को उक्त तिथि पर कंट्रोल रूम में ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।