गरियाबंद (वीएनएस)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों की भर्ती केलिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। सिक्योरिटी गार्ड पद केलिए प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कायर्वाही करते हुए मूल दस्तावेज सत्यापन उपरांत अंतरिम चयनित/प्रतीक्षा सूची जारी कर दावा आपत्ति आमंत्रित की जा रही है।
जिस किसी भी अभ्यर्थी को दावा आपत्ति प्रस्तुत करना है, वे निर्धारित प्रारूप में 13 अप्रैल 2022 को शाम 05 बजे तक मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय गरियाबंद में स्वयं उपस्थित होकर या ई-मेल - सीएमएचओएचआरजीएआर एडदरेड जीमेल डॉट कॉम के माध्यम आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अन्य माध्यम से प्राप्त दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले दावा आपत्ति पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।