सफलता का मार्ग प्रशस्त करने में सहायक बन रही जनमन

Posted On:- 2022-04-08



अम्बिकापुर (वीएनएस)। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सफल होने का मार्ग प्रशस्त करने में जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका जनमन सहायक बन रही है। पत्रिका में राज्य शासन की योजनाओ तथा सामयिक निणर्यों, कार्यक्रमों के साथ ही प्रदेश में योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक जानकारी दी जाती है।

अम्बिकापुर के गांधीनगर में एक कोचिंग संस्था में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा राजकुमार कुशवाहा, अमित यादव, विशाखा सिंह व प्रीति सिंह ने बताया कि जनमन में राज्य शासन की योजनाओं की आंकड़े सहित जानकारी के साथ ही ऐतिहासिक व पर्यटन से जुड़े क्षेत्रो की भी जानकारी मिलती है, जिससे सामान्य ज्ञान में वृद्धि होती है। हर माह इस पत्रिका में नई-नई जानकारी होती है, इसलिए हमें इसकी बेसब्री से इंतजार रहती है।