स्थैतिक निगरानी दल की कारर्वाई, वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाई 3 लाख नगदी

Posted On:- 2022-04-08



वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर जब्त की गई

राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी सिन्हा के निर्देशन में खैरागढ़ उप निर्वाचन के अंतर्गत निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए लगे दलों की ओर से सघन जांच किया जा रहा है। इस कड़ी में आज ग्राम बढ़ईटोला में आने जाने वाले वाहनों की जांच की गई। इस दौरान राजनांदगांव की ओर से आ रही वाहन की जांच के दौरान वाहन तथा अन्य चेकपोस्ट से 3 लाख रुपए नगदी मिले। नगद राशि के संबंध में वाहन चालक से पूछताछ की गई।

नगद मिली राशि के संबंध में उनके द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर प्राप्त राशि को जप्त करने की कारर्वाई की गई है। यह कारर्वाई स्थैतिक निगरानी दल क्रमांक 6 द्वारा वन क्षेत्रपाल सुरामा प्रसाद चनाप की अगुवाई में की गई है।