कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में सामने आए 5 नए मरीज, 59 मामले सक्रिय...

Posted On:- 2022-04-08



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल को प्रदेश में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं 9 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राजधानी रायपुर समेत 26 जिलों में आज कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। प्रदेश में अब कुल 59 मामले सक्रिय हैं।