राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर के निर्देशन में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए उडऩदस्ता दल द्वार लगातार जांच की जा रही है। शुक्रवार की रात सूचना मिलने पर उडऩदस्ता दल ने ग्राम रेंगाकठेरा थाना खैरागढ़ अंतर्गत छापामार कार्रवाई की गई। ग्राम रेंगाकठेरा में लेखराम वर्मा के घर के बाहर और बगल में पिकप वाहन क्रमांक सीजी 8 एपी 8529 में 5 नग गट्ठा और घर के छपरी में 3 नग गट्ठा में कुल 2667 नग साडिय़ों की जब्ती की गई। थाना खैरागढ़ में एफआईआर दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जिसकी विवेचना पुलिस और की जा रही है। कार्रवाई में उडऩदस्ता दल 2 खैरागढ़ के प्रभारी अधिकारी मनीष चंदेहे ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर छापामार कार्रवाई की गई।