विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारम्भ

Posted On:- 2022-04-09



सूरजपुर (वीएनएस)। सूरजपुर अंचल की अधिष्ठात्री देवी मां बागेश्वरी के धाम में कुदरगढ़ महोत्सव तीसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारंभ स्थानीय भटगांव विधायक और संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कुदरगढ़ महोत्सव के सफल कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन, ट्रस्ट मेला समिति, पुलिस विभाग, मीडिया और गणमान्य नागरिकों के सहयोग के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने समापन के अवसर पर आने वाले समय में बेहतर करने की बात कही और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुसार कुदरगढ़ धाम को पर्यटक, दर्शनीय धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए रोपवे का कार्य किया जा रहा है जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा दी जा सके। सौंदर्यीकरण को अच्छा किया जाएगा। अतिथियाों का स्वागत उदबोेधन जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने किया।