तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू ने बॉलीवुड में काम करने से किया मना

Posted On:- 2022-04-09



हैदराबाद (वीएनएस)। बॉलीवुड में काम करने से महेश बाबू ने मना किया है। हाल ही में एक्टर ने एक इवेंट अटेंड किया, जिसके दौरान उनसे हिंदी फिल्मों में काम करने के बारे में पूछा गया। जिस पर एक्टर ने कहा कि उन्हें हिंदी फिल्मों में काम करने की जरुरत नहीं है। साथ ही महेश बाबू ने कहा कि वो एक तेलुगु फिल्म कर सकते हैं और वही फिल्म दुनिया भर के लोग देखेंगे। आजकल हिंदी फिल्मों से ज्यादा, लोग साउथ की फिल्में देख रहे हैं।

तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू हैदराबाद में एक पब्लिक इवेंट अटेंड करने पहुंचे थे। इवेंट में जब उनसे हिंदी फिल्मों में काम करने को लेकर पूछा गया, तो एक्टर ने कहा, "मुझे हिंदी फिल्मों में काम करने की जरुरत नहीं है। मैं एक तेलुगु फिल्म करुंगा और आजकल वही पूरे देश में देखी जा रही है। इसलिए मुझे खास तौर पर हिंदी फिल्मों में काम करने की कोई जरुरत नहीं है।"

वायरल वीडियो में बोले एक्टर: जहां एक तरफ कई साउथ के स्टार्स बॉलीवुड में अपनी डेब्यू फिल्म साइन कर रहे हैं, वहीं महेश बाबू के इसको लेकर अलग विचार हैं। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महेश बाबू ने आरआरआर के डायरेक्टर एस एस राजामौली के साथ एक फिल्म भी साइन की है। इवेंट में जब महेश से राजामौली के साथ काम करने को लेकर पूछा गया तो एक्टर ने कहा, "मैं राजामौली के प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।"

चार साल की उम्र में किया था एक्टिंग डेब्यू: महेश बाबू ने अपना एक्टिंग डेब्यू चार साल की उम्र में किया था। एक्टर 1979 में आई फिल्म 'नीडा' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे। उन्होंने राजकुमाररुडु के साथ लीड एक्टर के तौर पर एक्टिंग करियर की शुरुआत की और बेस्ट मेल डेब्यू के लिए नंदी अवॉर्ड भी जीता था। महेश बाबू ने नंदी अवार्ड्स, फिल्मफेयर साउथ अवार्ड्स, साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स और सिनेमा अवार्ड्स जैसे कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स: वर्कफ्रंट की बात करें तो, महेश बाबू अगली फिल्म परशुराम पेटला की 'सरकारू वारी पाता' में कीर्ति सुरेश के साथ दिखाई देंगे। फिल्म 12 मई को रिलीज होगी। उन्होंने त्रिविक्रम श्रीनिवास और एस एस राजामौली के साथ भी फिल्में साइन की हैं।