
रायपुर (वीएनएस)। रायपुर के मौदहापारा और गंज थाना क्षेत्र में चोरी की आधा दर्जन घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरधर होतचंदानी ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24-25 मार्च की दरम्यानी रात्रि चोर ने स्टेशन रोड स्थित मनन इन्टरनेशनल मशीनरी दुकान की छत में लगे दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर दुकान के काउंटर के दराज में रखें नगदी रकम और चेक बुक को चोरी कर ले गया है। इस के साथ ही दुकान के बाजू में स्थित मनन इन्टरनेशनल मशीनरी दुकान के छत में लगे दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर दुकान के काउंटर के दराज में रखें नगदी रकम और कोठारी मिल दुकान के छत में लगे दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर दुकान के काउंटर के दराज में रखें नगदी रकम सहित तीनों दुकानों से लाखों रूपये नगदी रकम चोरी कर फरार हो गये।
दूसरे मामले में अनुज खरे ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह लक्ष्मी मेडिकल स्टोर में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 10 जनवरी को दवाई बिक्री की राशि नगदी रकम को दुकान के काउंटर के दराज में रखकर दुकान बंद कर घर चला गया। 11 जनवरी को दुकान आकर देखा तो दुकान के शटर का सेंटर लॉक उठा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दुकान के दराज में रखा नगदी रकम नहीं था। किसी चोर ने चुरा लिया था, जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मौदहापारा थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
तीसरे मामले में मोहन वर्ल्यानी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि एम जी रोड़ स्थित उसके सम्राट कार्पोरेशन नामक दुकान में 02-03 फरवरी की रात्रि को चोर ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर दुकान के दराज में रखें नगदी रकम और दुकान में रखें अन्य सामान को चोरी कर ले गया।
सुनील खूबचंदानी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि एम जी रोड़ स्थित उसके सुनील इलेक्ट्रीकल्स नामक दुकान में 02-03 फरवरी की रात्रि कोई अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर दुकान के दराज में रखें नगदी रकम और कागजात को चोरी कर ले गया।
ओम प्रकाश छाबरिया ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि जयराम काम्पलेक्स स्थित उसके इलेक्ट्रीक पाईन्ट नामक दुकान में 03-04 फरवरी की रात्रि कोई अज्ञात चोर दुकान के छत में लगे दरवाजा को तोड़कर अंदर प्रवेश कर दुकान के दराज में रखें नगदी रकम, चेक बुक एवं अन्य कागजात को चोरी कर ले गया।
चोरी की घटनाओं टीम के सदस्यों ने घटना के संबंध में समस्त प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही घटना स्थलों का बारिकी से निरीक्षण कर आसपास के लोगों से भी विस्तृत पूछताछ किया गया। तरीका वारदात के आधार पर चोरी की घटनाओं को किसी बाहरी गिरोह द्वारा कारित करना प्रतीत हो रहा था तथा सभी घटनाओं का तरीका वारदात एक ही प्रकार का था, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा बाहरी गिरोह पर फोकस करते हुए कार्य करना प्रारंभ किया गया। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे थे। टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु प्रकरणों में मुखबीर भी लगाये गये।
इसी दौरान 8 अप्रैल को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत जवाहर नगर स्थित किरोड़ीमल धर्मशाला पास 02 व्यक्ति चोरी करने की योजना बना रहे है। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलियों के 02 व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़कर पूछताछ किया गया।
पूछताछ पर व्यक्तियों ने अपना नाम नूर मोहम्मद निवासी बिजनौर (उ.प्र.) एवं अजय शर्मा निवासी जबलपुर (म.प्र.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनों व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के उद्देश्य से रायपुर आना बताने के साथ ही विगत 03 माह में 03 बार रायपुर आकर थाना मौदहापारा एवं गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित अलग-अलग दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
पूछताछ में आरोपी नूर मोहम्मद ने बताया कि वह अपने साथी सलमान खान निवासी दतिया म.प्र. जिससे उसकी मुलाकात अहमदाबाद एवं हैदराबाद जेल में हुई थी, के साथ मिलकर माह जनवरी में रायपुर आया था तथा थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के शटर को उपर उठाकर अंदर प्रवेश कर दुकान के दराज में रखें नगदी रकम को चोरी कर फरार हो गये थे। इसके बाद दोनों पुनः माह फरवरी में रायपुर आकर 02 दिनों में थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित अलग - अलग 03 दुकानों का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर दुकान के दराज में रखें नगदी रकम को चोरी करने के साथ ही कुछ अन्य सामानों को भी चोरी कर फरार हो गये थे। इसी दौरान कुछ दिनों बाद आरोपी सलमान खान को जमशेदपुर में जमशेदपुर रेलवे पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जो वर्तमान में जमशेदपुर के गटेडी स्थित सेन्ट्रल जेल में निरूद्ध है।
इसके बाद आरोपी नूर मोहम्मद अपने अन्य साथी अजय शर्मा एवं मुशर्रफ जिनसे नूर मोहम्मद की मुलाकात अहमदाबाद एवं हैदराबाद जेल में हुई थी, के साथ मिलकर माह मार्च में रायपुर आकर थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित अलग - अलग 03 दुकानों का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर नगदी रकम चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो गये तथा माह अप्रैल में आरोपी नूर मोहम्मद अपने साथी अजय शर्मा के साथ पुनः चोरी के उद्देश्य से रायपुर आया था। इसी दौरान दोनों आरोपियों को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा रेलवे स्टेशन में दबोच लिया गया।
दोनों आरोपी नूर मोहम्मद एवं अजय शर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 24,000/-रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
थाना मौदहापारा में दर्ज चोरी के 04 प्रकरणों में शामिल आरोपी सलमान खान पिता छोटे खान उम्र 28 साल निवासी गोराघाट थाना गोराघाट जिला दतिया (म.प्र.) वर्तमान में चोरी के प्रकरण में जिला जमशेदपुर के गटेडी स्थित सेन्ट्रल जेल में निरूद्ध है। थाना गंज के प्रकरण में शामिल आरोपी मुशर्रफ निवासी बिजनौर (उ.प्र.) फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
उक्त प्रकरणों में संलिप्त सभी चारों आरोपी शातिर चोर है जो चोरी के प्रकरणों में अहमदाबाद, हैदराबाद, जमेशदपुर सहित अन्य राज्यों के कई जेल में भी निरूद्ध रह चुके है।