धमतरी (वीएनएस)। मां विंध्यवासिनी बिलाईमाता चैत्र नवरात्र मेला समिति ने रामलीला गौशाला मैदान में आयोजित छत्तीसगढ़ी जगराता कलाकार दुकालू यादव के कार्यक्रम में दर्शकों की अपार भीड़ रही। भीड़ के कारण पार्किंग व्यवस्था चार जगह पर बनाई गई। फिर भी सडक़ों में वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।
चैत्र नवरात्र के अवसर पर मां विंध्यवासिनी बिलाईमाता चैत्र नवरात्र मेला समिति से आयोजित तीन दिनों तक सेवा जगराता सांस्कृतिक कार्यक्रम सत्संग सरिता मानस मंडली और दुकालू यादव जगराता कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीनों दिन दर्शक कार्यक्रम देखने पहुंचे लेकिन दुकालू यादव के कार्यक्रम ने धमतरी शहर में होने वाले सभी कार्यक्रमों के रिकार्ड को तोड़ दिया। रामलीला बिलाईमाता मैदान भी दर्शकों की भीड़ के सामने छोटा हो गया। बिलाईमाता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद पवार ने जगराता प्रारंभ होने के पहले मां विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना की।
उन्होंने कहा कि दो वर्षो की वैश्विक महामारी के बाद माता के भक्तों को जगराता के भक्ति में सराबोर कर झुमने थिरकने का मौका दिया है। इस सांस्कृतिक मेले का मकसद सत्संग, माता सेवा है। नवरात्र में श्रीकृष्ण के बताए गए 26 देवी गुणों के बारे में कहा कि हम सबको अपने अंदर राम को जन्म देकर आसुरी प्रवृत्ति के रावण का अंत करना जरूरी है।
तभी आयोजन के सार्थकता और सफलता होगी। कार्यक्रम के शुरूवात में कलाकारों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। मंच में मुख्य गायक दुकालू यादव के आते ही दर्शकों में एक नया उत्साह उमड़ गया। दुक़ालू यादव ने झुपत-झुपत आबे दाई.... समेत कई धार्मिक छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत कर समा बांधे रखा। इस सफल कार्यक्रम की शहर और अंचल में प्रसंसा होने लगी।