बलौदाबाजार (वीएनएस)। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश और मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने जिला मुख्यालय से लगे हुए सांवरा बस्ती में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बस्ती के लोगों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देने के अतिरिक्त उनके शुगर, रक्तचाप, मलेरिया,गर्भ,बीपी,फाइलेरिया जैसी स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही एनीमिया मुक्त भारत के सुपोषण अभियान अंतर्गत हीमोग्लोबिन की भी जांच की गई और विटामिन ए सिरप का वितरण किया गया। सांवरा बस्ती में जिला कलेक्टर ने समय-समय पर वहां के निवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण करते रहने के निर्देश स्वास्थ विभाग को दिए हैं। इससे पूर्व भी कोविड टीकाकरण के लिए यहां टीम भेजी गई थी। इस स्वास्थ्य परीक्षण में स्वास्थ्य विभाग से अविनाश केसरवानी,दीपिका बंजारे,रोहित वर्मा ,योगेश्वर यदु पंचायत विभाग से उत्तम कुमार टंडन जबकि महिला व बाल विकास से गिरिजा वर्मा, शेंबती देवांगन, पूर्णिमा ध्रुव उपस्थित थे।