ग्रामीणों ने रोड चौड़ीकरण कार्य को एक माह रोकने कलेक्टर से की अपील

Posted On:- 2022-04-09



धमतरी (वीएनएस)। अंवरी से आमदी तक निर्माण हो रहे एडीबी सडक़ में ग्राम रावां के कई घर और पाईप लाईन टूटेगा। इसलिये तोडफ़ोड़ के कार्य को एक माह के लिये रोका जाए। यह मांग ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर की। शासन एडीबी के तहत अंवरी से आमदी के तहत सडक़ निर्माण कर रही है। इस निर्माण से ग्राम रावा में सडक़ किनारे स्थित मकानों को जेसीबी से तोड़ा जाएगा।

शासन ने इस तोडफ़ोड़ के लिये प्रभावितों को मुआवजा राशि प्रदान कर दिया है। निर्माण कार्य अब ग्राम रावां में होना है लेकिन सडक़ किनारे स्थित कई मकान तोड़े जाएंगे। वहीं पानी का पाईप लाईन भी उखड़ेगा। गा्रमीणों का कहना है कि वर्तमान में भारी गर्मी पड़ रही है और पाईप लाईन उखडऩे से पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाएगा। शादी का सीजन भी चल रहा है। कुछ घरों में शादियां भी होने वाली है। जिनके मकान तोड़ा जाना है।

ग्रामीणों का कहना है कि सडक़ निर्माण के लिये तोडफ़ोड़ में सिर्फ एक माह का समय दिया जाए। रावा से पहुंचे ग्रामीण मनबोध राम साहू, पूर्व सरपंच सुरज बाई, भारती साहू, कुलेश्वरी, सीताराम गजेन्द्र, अलख राम साहू, यशवंत सिन्हा, भुनेश्वर सिन्हा, होमन सिन्हा, दिलीप साहू, तिलक सिन्हा, अंगेश्वर साहू, कुलेश्वर ने कहा है कि एडीबी के अधिकारी घरों को तोडऩे के लिये आमदा है। जिसपर कुछ दिनों के लिये रोक लगाई जाए।