स्वास्थ्य व स्वच्छता पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Posted On:- 2022-04-09



रायगढ़ (वीएनएस)। शहर की शैक्षणिक संस्था संस्कार पलिब्क स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए ड्राइंग, पोस्टर मेकिंग सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया।

संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था में विभिन्न तीज-त्यौहारों, महापुरुषों की जयंती सहित विशेष दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके माध्यम से बच्चों को इन पर्वों व दिवसों के बारे में जानकारी दी जाती है। इसी कड़ी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस साल की थीम 'हमारा ग्रह-हमारा स्वास्थ्य था। इसी थीम पर स्कूल के बच्चों से एक्टिविटीज कराई गई, जिसमें बच्चों ने ड्राइंग के माध्यम से स्वास्थ्य व पर्यावरण संबंधित महत्वपूर्ण संदेश दिए।