झुग्गी बस्ती में लगी आग, 100 झोपड़ियां राख...

Posted On:- 2022-04-09



दुर्ग (वीएनएस)। भिलाई पावर हॉउस स्थित फल मंडी के पास झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से 100 से ज्यादा झोपड़ियां राख हो गई है। आग इतनी भीषण और तीव्र हो गई है कि झुग्गियों में रखे गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो रहा है, जिससे आग और फैल रही है। आग लगने की सूचना के बाद जिला प्रशासन व बीएसपी के फायर बिग्रेड के गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश कर रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर भीड़ पर नियंत्रण कर रही है। आसपास की बस्ती की तरफ आग बढ़ रही है।