शिवरीनारायण मंदिर में विधानसभा अध्यक्ष ने की पूजा अचर्ना

Posted On:- 2022-04-09



जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। विधानसभा अध्यक्ष महंत ने आज शिवरीनारायण मंदिर में भगवान नर नारायण की पूजा अचर्ना की और राज्य के लोगों की सुख समृद्धि और शांतिपूर्ण जीवन की कामना की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राम सुंदर दास, महिला आयोग की सदस्य शशिकान्ता राठौर, नगरपालिका जांजगीर-नैला के अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश शर्मा, रवि पांडेय, विवेक सिसोदिया, प्रिंस शर्मा, रामविलास राठौर, निर्मल दास वैष्णव उपस्थित थे।