पीसीसी चीफ मरकाम ने दी रामनवमी की बधाई

Posted On:- 2022-04-09



रायपुर (वीएनएस)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम का संपूर्ण जीवन वृत्त मानव के लिये प्रेरणा और शक्ति का स्त्रोत है। भगवान राम का हम छत्तीसगढ़वासियों से अनुपम नाता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के शांति, सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।