खरसिया (वीएनएस)। राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत धान खरीदी की चौथी किस्त का भुगतान में 30% से 40% राशि की कटौती की गई है, जो कि किसानों के साथ अन्याय है। प्रदेश सरकार ने किसानों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाला गया है, जिससे प्रदेश के किसान आक्रोशित हैं। खरसिया भाजपा किसान मोर्चा ने चपले के बायंग चौक में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। जिसमे भाजपा जिला मंत्री महेश साहू, मोहन केवट, जयप्रकाश डनसेना, टिकेश डनसेना, पुरषोत्तम पटेल, हरिनारायण पटेल, नूतन पटेल, दिनेश पटेल, पवन पटेल, योग डनसेना, लक्ष्मीनारायण, लकेस्वर चौहान, रामनारायण पटैल, प्रकाश डनसेना, धनुर्जय पटेल, हरिशंकर पटेल, विक्रम महंत, सुब्रत साहू एवं अन्य किसान उपस्थित रहे।