रायपुर (वीएनएस)। भगवान परशुराम जयंती समारोह के अवसर पर भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा सर्वब्राह्मण समाज ने प्रदेश स्तर पर आयोजित करने के लिए आशीर्वाद भवन, रायपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में समाज के प्रदेश में कार्यरत समस्त संगठनों का एक साथ प्रदेश स्तरीय विशाल शोभायात्रा 7 मई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूरे प्रदेश में पदाधिकारी दौरा करके अपने-अपने स्तर पर तैयारी में जुट जाने का निर्णय लिया गया। 3 मई को अपने-अपने क्षेत्र में समाज ने भगवान परशुराम की पूजा, अर्चना पश्चात् भण्डारा प्रसादी के आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से अरुण शुक्ल, ललित मिश्रा, प्रहलाद मिश्रा, अमृत लाल बिलथरे, विजय शर्मा, विकास शर्मा, हरीश भारद्वाज, मिट्ठू भारद्वाज, संजय शर्मा, दीपक शर्मा, पंडित रवि प्रधान, दुर्गा पुरोहित, सुनील शर्मा, शशिकांत मिश्र, रामकिशोर दीक्षित, अमित बाजपेई, रज्जन अग्निहोत्री सहित विप्रजन उपस्थित थे।