रायपुर (वीएनएस) । मुख्यमंत्री बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 28 वीं कड़ी का प्रसारण 17 अप्रैल को होगा। मुख्यमंत्री बघेल लोकवाणी में इस बार ‘नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट’ विषय पर बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।