धमतरी (वीएनएस)। रामनवमी शोभायात्रा से जुड़े महाकालेश्वर आयोजन समिति की ओर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा आज रविवार को निकाली जानी है। शोभायात्रा में शामिल होने को लेकर लोगों का आह्वान किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कल शनिवार को युवाओं ने इसी के तहत बाइक रैली निकाली और जय श्रीराम के जयकारे लगाए। बाइक रैली रत्ना बांधा चौक, मकई चौक, नया बस स्टैंड, सदर रोड, मठ मंदिर, बिलाई माता मंदिर से रुद्री रोड, अंबेडकर चौक, बस्तर रोड होकर पुन: महाकालेश्वर मंदिर बनिया रोड पहुचीं।
इस दौरान बाइक रैली में राम भक्त सिर पर भगवा पगड़ी, भगवा कुर्ता, भगवा साफी और हाथ में भगवा ध्वज लहराते हुए चल रहे थे। रामनवमी शोभायात्रा से जुड़े आयोजन समिति के संरक्षक तीथर्राज फुटान गड्डी ने बताया की रामनवमी शोभायात्रा को लेकर बाइक रैली निकाली गई। जिससे रविवार को मुख्यालय में निकलने वाली भव्य और आकर्षक भगवान राम की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हों। दरअसल कोरोना के कारण बीते दो वर्ष के बाद रामनवमी पर शोभा यात्रा निकाली जा रही है जिसके कारण राम भक्तों में काफी उत्साह है।
मोटरसाइकिल रैली में शामिल प्रमुखजन मोटर सायकल रैली मे प्रमुख रूप से आयोजन समिति के तीरथराज फूटान, अशोक पवार, दीपक चोपड़ा, सुबोध राठी, महेन्द्र पंडित, ऋतुराज पवार, आनंद पवार, चेतन हिन्दुजा, विक्राुत शर्मा, संतोषधीवर, राजू पटेल, हेमराज सोनी, पीयुष पाण्डे, विजय पटेल, बबलू पटेल, रौनक ठाकुर, गणेश साहू, जर्नादन सोनी, दिलीप पटेल, प्रकाश सोलके भीखम कटारिया, दोपेश मोटवानी, अरुण फुटान, अजय गौतम, राजेन्द्र साहू, विकी मंगलानी शुभांक मिश्रा, डॉ. सतप्रीत छाबड़ा, कोमू फुटान, अमन थवाईत, चैज्ञा फूटान आदि सहित हिन्दु संगठन के अनेक पदाधिकारगिण व शहर के रामभक्त हजारो की संख्या मे शामिल हुए।