रायपुर (वीएनएस)। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत जारी जैन ट्रेड फेयर स्वाभिमान से स्वावलंबन की ओर का समापन शनिवार, 9 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से मल्ली महिला मंडल द्वारा मीना पींचा, प्राची सांखला व सुमन गिडिया द्वारा प्रस्तुत रंग-बिरंगी म्यूजिकल हाउजी के साथ हुआ। वहीं इस ट्रेड फेयर का मुख्य आकर्षण रहा संभव महिला मंडल द्वारा हर राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों और राज्य की संस्कृति अनुरूप वेशभूषा की विशाल प्रस्तुति टेस्ट ऑफ़ इंडिया। समर्पण सखी महिला मंडल के मंजू टाटिया, प्रियंका लुंकड़, डॉ. प्रणिता सेठिया, सरिता लुंकड़ के दिशा निर्देशन में इस प्रोग्राम के प्रभारी रहे संभव महिला मंडल से दक्षा मुणोत, नेहा बाघमार व नेहा धाड़ीवाल। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति-2022 के अध्यक्ष महेंद्र कोचरव महासचिव मनोज कोठारी ने बताया कि महिला मंडल ने विशेष रूप से मुम्बई, दिल्ली, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु आदि समेत छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुरूप वेशभूषा-साज-सज्जा और उन राज्यों में बनाए जाने वाले पारम्परिक लजीज व्यंजनों को विभिन्न स्टॉल्स में आकर्षक रूप से प्रस्तुत कर आयोजन को यादगार बनाया। व्यंजन विशेषज्ञों ने हर स्टॉल्स में जाकर आंकलन किया और अधिकतम अंकों के आधार पर विजेता के नामों की घोषणा कर उन्हें महोत्सव समिति की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। निर्णायक थे पाक कला क्षेत्र की जानी-मानी हश्तियां सेफ सुमन रक्षित, श्रीमती प्रभा श्रीश्रीमाल और डब्ल्यूसीएएस के सदस्य बेबीलॉन इन के एक्सीक्यूटिव शेफ। व्यंजन स्पर्धा में प्रथम केरल, द्वितीय गोवा और तृतीय स्थान पर आसाम व मध्यप्रदेश के व्यंजन और संस्कृति को प्रस्तुत करने वाले मंडल रहे। इस मौके पर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के कोषाध्यक्ष गुलाब दस्सानी, प्रमुख सलाहकार विजय चोपड़ा, कमल भंसाली, आशीर्वाद आदि समेत जैन समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के तत्वावधान में महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन के सौजन्य व कार्यक्रम प्रभारी लोकेश कावड़िया के सहयोग से शनिवार को सुबह 10 बजे से जैन दादाबाड़ी में नि:शुल्क नेत्र जांच, चश्मा वितरण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज जन नेत्र जांच व नि:शुल्क चश्मे से लाभान्वित हुए। वहीं मोतियाबिंद के लक्षण पाए जाने पर चिन्हत लोगों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए रिफर किया गया। लोढा विंग्स रायपुर द्वारा शनिवार को जैन दादाबाड़ी में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक नि:शुल्क नाड़ी परिक्षण से रोग निवारण के घरेलु उपाय जानने के लिए एक विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में नाड़ी वैद्य पारस चोपड़ा ने नाड़ी परिक्षण कर बीमारियों का कारण बताकर उनके निवारण का घरेलु उपायों से समाधान बताया। इस कैम्प के संचालन में लोढ़ा विंग्स रायुपर के अध्यक्ष नीता लोढ़ा, सचिव श्वेता लोढ़ा, कोषाध्यक्ष ममता लोढ़ा सहित कीर्ति लोढ़ा, निष्ठा लोढ़ा, विजया लोढ़ा का योगदान रहा। रविवार, 10 अप्रैल को प्रात: 10 बजे से जैन दादाबाड़ी एमजी रोड में स्व. लूनकरण पारख की प्रथम पुण्यतिथि पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 24 डिपार्टमेन्ट के 50 से अधिक विशेषज्ञों द्वारा सेवाएं प्राप्त होंगी।
दिगम्बर जैन महासमिति छत्तीसगढ़ महिला शाखा रायपुर द्वारा जैन साधु-संतों के विहार के समय वाहनों से सुरक्षा हेतु विशेष जागरूकता अभियान का संचालन 10 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे से टोल प्लाजा-कुम्हारी में किया जाएगा। रविवार, 10 अप्रैल को रात्रि 8 बजे से जैन दादाबाड़ी एमजी रोड में जीता लेडिस विंग की गरवा नृत्य प्रस्तुति घूमो नाचो गाओ वीर प्रभु को बधाओ का आयोजन किया जाएगा। इसमें जीतो लेडिस विंग की अध्यक्ष कुसुम श्रीश्रीमाल, सचिव डॉ. सरिता चौधरी, उषा लुणावत, शोभा श्रीश्रीमाल, सरिता गोलछा की प्रमुख सहभागिता होगी। वहीं महोत्सव समिति के प्रभारी चंद्रेश शाह, निकेश बरड़िया, प्रियेश पगारिया, ऋषभ चोपड़ा, रविश मुणत का सक्रिय योगदान रहेगा।
भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के अंतर्गत भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा धर्म व जीयो और जीने के संदेशों का अनुसरण करते हुए प्रतिदिन नगर के विभिन्न क्षेत्रों से प्रात: 6.30 बजे से प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। समाप्ति के उपरांत सभा और रक्तदान शिविर भी लगाया जा रहा है। प्रभात फेरी प्रभारी विवेक गोलछा, मोहित चौरड़िया, रिषभ चोपड़ा, प्रतीक लुणावत, वैभव गोलछा के अनुसार शिविरों के माध्यम से समाज के अनेक युवा स्वेच्छापूर्वक रक्तदान कर रहे हैं। अब तक 184 यूनिट रक्त का संग्रह किया जा चुका है। इसमें न्यू राजेंद्रनगर, भैरव सोसायटी, हनुमान नगर, सुंदरनगर, डीडीनगर, टाटीबंध, चौबे व समता कॉलोनी, गुढ़ियारी, श्रीनगर, फाफाडीह, शंकरनगर के क्षेत्रों के जैन युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
शनिवार को पंचशील नगर स्थित उत्तमचंद मूथा के निवास स्थान पंचशील नगर से पाम रेसीडेंसी कटोरातालाब तक प्रभात फेरी निकाली गई। जिसके संयोजक रहे धरमचंद लूनिया व राजेश बागरेचा। रविवार, 10 अप्रैल को शैलेंद्रनगर क्षेत्र में प्रभात फेरी के साथ ही प्रभात फेरियों का समापन होगा। प्रभात फेरी समता मुकीम भवन शैलेंद्रनगर से श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर होते हुए ज्ञान वल्लभ उपाश्रय विवेकानंद नगर तक निकाली जाएगी।