अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ गोड़वाना समाज की संभागीय बैठक

Posted On:- 2022-04-09



मोहला (वीएमएस)। अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ गोड़वाना समाज की संभागीय कार्यकारणी की बैठक अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष चंद्रेश ठाकुर की अध्यक्षता में 10 अप्रैल को गोड़वाना भवन मोहला में आयोजित की गई है। बैठक में गोड़वाना समाज के संभागीय अध्यक्ष नरेन्द्र नेताम एवं अन्य पदाधिकारियों के अलावा अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय उपाध्यक्ष मन्ने सिंह मंडावी और बोहरन सलामे, महासचिव जागेश्वर मंडावी, सचिव पुरूषोत्तम मंडावी सहित अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ मोहला ब्लॉक के अध्यक्ष शिव कलामे, लखन सोरी, जगत कोरचे, राजेश कौरे और पदाधिकारियों के अलावा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। समाज के सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्वजातिजनों को अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होने की अपील की गई है।