रायपुर (वीएनएस)। वरिष्ठ फोटो जनर्लिस्ट शारदा दत्त त्रिपाठी की माता श्रीमती कुंतीदेवी त्रिपाठी (82वर्ष) का शनिवार को निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा 10 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे निवास ईदगाह भाटा गली नं. 1, मंगल बाजार से महादेव घाट मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। वे शारदादत्त त्रिपाठी, प्रियाशरण त्रिपाठी, योगेशदत्त त्रिपाठी और सनतदत्त त्रिपाठी की माता थी।