रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 9 अप्रैल की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.19 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 4,273 सैंपलों की जांच में 8 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 8 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में आज भी कोरोना संबंधी मौत दर्ज नहीं हुई है।
रायपुर समेत 23 जिलों में आज एक भी नया मामल सामने नहीं आया है। प्रदेश में अब 59 मामले सक्रिय हैं।
आज राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं दुर्ग, बलौदाबाजार, बिलासपुर व रायगढ़ से 1-1, सरगुजा से 4 संक्रमित मिले हैं।