
राजनांदगांव/खैरागढ़ (वीएनएस)। विधानसभा उप चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन दिए जाने के आरोप-प्रत्यारोप के बीच भरी मात्रा में साड़ियों के बंडल बरामद किए गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई मोटर साइकिलो में साड़ियों का बंडल ले जाते हुये युवकों के समूह को देखा तो साड़ियां ले जाने वाले मोटर साइकिल सवारों का पीछा किया। मोटर साइकिल से साड़ियों का बंडल फेंककर वे लोग फरार हो गए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तत्काल इसकी सूचना छुईखदान व गंडई थाना पुलिस को दी तो बल के अलावा स्पेशल स्क्वाड पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा होने लगी और भाजपा के खिलाफ नारे बाजी शुरू हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ नारे बाजी कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि उप चुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान होना है।
[web_stories_embed url="http://visionnewsservice.in/?web-story=%e0%a4%96%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%9d-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d" title="खैरागढ़ उपचुनाव : भारी मात्रा में साड़ियां बरामद, इस ख़ास निशान के कारण बढ़ा संदेह…" poster="http://visionnewsservice.in/wp-content/uploads/2022/04/cropped-Khairagadh-Upchunaav-Sadi-02-640x853.jpeg" width="360" height="600" align="none"]