बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ के नगर पंचायत भटगांव में साहू परिवार द्वारा संगीतमय श्रीमद भागवत माहापुरण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन रखा गया है, जिसमें पंडित दिनेश भारती गोस्वामी कथा का वाचन कर रहे हैं। साहू परिवार अपने पिता स्व. सीताराम साहू जो कि एक शिक्षक था उनके पुण्यतिथि के अवसर पर भागवत कथा का आयोजन रखा है। यह कार्यक्रम 7 अप्रैल से शुरू हो गया है जो 14 अप्रैल तक चलेगा।
भागवत के तीसरे दिन रविवार को जांजगीर लोकसभा सीट के सांसद गुहाराम अजगल्ले कथा में शामिल होने पहुंचे और व्यासपाठ की आरती-पूजन कर कथा का श्रवण किया। सांसद अजगल्ले ने मंच में लोगों को संबोधन किया और कहा कि भागवत कथा, राम कथा कहीं भी हो रहा हो तो वहां जाकर कथा श्रवण करना चाहिए और जितना हो सके गरीब दिन दुखियों की मदद करना चाहिए। उन्होंने आगे कहाकि भागवत कथा जहां होती है वहां कई अदृश्य देवी देवता मौजूद रहता है और कथा का श्रवण करते है। इसलिए वह स्थल पवित्र के साथ-साथ भक्तिमय होता हैं। सांसद गुहाराम अजगल्ले ने साहू परिवार का धन्यवाद और आभार जताया तथा स्वर्गीय शिक्षक को नमन किया। वहीं इस दौरान क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी सहित साहू परिवार के लोग मौजूद रहे।