रायपुर (वीएनएस)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने राज्यपाल अनुसुईया उइके को दूरभाष पर रविवार को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही ईश्वर से उनके यशस्वी, सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। राज्यपाल उइके ने भी उपराष्ट्रपति नायडु को धन्यवाद दिया और उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।